Skip to content

Computer body parts name | कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम

 

Computer body parts name – कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम, कंप्यूटर के विभिन्न अंगों के कार्यों का वर्णन कीजिए

कंप्यूटर के विभिन्न पार्टस के नाम क्या है? एक कंप्यूटर सिस्टम में कौन-कौन से पार्टस परस्पर जुड़े होते हैं इस पोस्ट में जानेगें। कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण मशीन है, यू कहे तो इसके बिना वर्तमान की दुनिया की कल्पना भी नही की जा सकती है। कंप्यूटर का लगभग सभी क्षेत्र में प्रयोग हो रहा है। जैसे वैज्ञानिक अनुशंधानो में, इंडस्ट्री में, इजुकेशन में, व्यापार, हेल्थ और इसी तरह के कई अनगिनत क्षेत्रो में होता है।

अगर आप किरी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। तो आप यहाँ से जान सकते हैं कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज, यहाँ पर Computer body parts name – कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम के बारे में बता रहाँ हूँ।

Computer body parts name – कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम

एक कंप्यूटर में मुख्य रूप से CPU, Monitor, Keyboard, Mouse, आदि को मिलाकर काम करने योग्य बनाया जाता है। लेकिन यह कम्प्लीट कंप्यूटर सिस्टम नही है। एक Complete Computer System में CPU, Monitor, Keyboard, Mouse, Speaker, और Printer कनेक्टेड होता है। तथा इसके अलावा जरूरत के अनुसार कई और उपकरण कनेक्ट किए जाते हैं जैसे Web cam, Scanner, Fingerprint Scanner इत्यादि।

Computer body parts name – कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम
Computer body parts name – कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम

आइए Computer body parts को थोड़ा विस्तार से जानते हैं –

1. CPU (System Unit) – सी.पी.यू

System Unit कंप्यूटर का मेन पार्ट होता है जिसमें Computer को कार्य करने के लिए सभी आवश्यक यंत्र लगे होते है। इसे CPU यानि Central Processing Unit कहते है। सी. पी. यू. में मदरबोर्ड, प्रोसेसर, हार्ड डिस्क पॉवर सप्लाई के लिए SMPS (Switched Mode Power Supply), रैम, रोम, आदि जरूरी कम्पोनेंट इसी के अंदर फिट किए जाते हैं। इसे कंप्यूटर का Cabinet भी कहा जाता है।

 

2. Monitor – मॉनीटर

मॉनीटर एक आउटपुट डिवाइस है इसे विजुअल डिस्पले डिवाइस (Visual Display Device VDU) भी कहते हैं। जिसका कार्य कंप्यूटर पर हो रहे कार्य और उनके परिणामों को दिखाना होता है। वर्तमान में कई प्रकार के मॉनिटर देखने को मिलते है जैसे CRT ( Cathode Ray Tube) Monitor, LCD ( Liquide Cristal Display) Monitor, LED ( Light Emitting Display) Monitor, और Flat Panel Monitor. क्या आप जानते हैं मॉनीटर पर चित्र छोटे-छोटे बिन्दुओं यानि Dots से मिलकर बनता है। जिसे पिक्सल (Pixels)कहा जाता है।

 

3. Keyboard – कीबोर्ड

कीबोर्ड कंप्यूटर का मेन इनपुट डिवाइस है, इसका  कार्य यूजर द्वारा अक्षर और अंकीय रूप में डेटा और सूचना को कंप्यूर में इनपुट कराना होता है। यानि की इसकी मदद से हम कंप्यूटर में Text, Number या स्पेशल चिन्ह आदि को सीधे टाइप कर सकते है। Keyboard के कई  प्रकार के लेआउट है जैसे कि QWERTY, DVORAK और AZERTY मुख्य रूप से प्रयोग किए जाते हैं। यहाँ से कीबोर्ड के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

 

4. Mouse – मॉउस

मॉउस भी एक इनपुट डिवाइस है इसे Pointing Device भी कहा जाता है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर को आपरेट / नेविगेट करते हैं। इसका प्रयोग कर्सर की पोजीशन को या प्वाइंटर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त माउस का उपयोग कंप्यूटर में ग्राफिक्स की मदद से कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए किया जाता है। Mouse में 3 बटन होते हैं और एक स्क्रोलर होता है।

 

माउस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह पोस्ट पढ़े 👇

माउस बटन नेम्स – Mouse button names

 

5. Speakers – स्पीकर

Speaker एक आउटपुट डिवाइस है जो कि कंप्यूटर से मिलने वाले Electric wave को Sound wave में कन्वर्ट करता है जिससे हम किसी भी आवाज को सुन सकते है। स्पीकर के द्वारा हमें गानों, फिल्मों, प्रोग्रामों तथा खेलों आदि में उपलब्ध ध्वनी सुनाई देती है।

 

6. Printer – प्रिंटर

प्रिंटर भी आउटपुट डिवाइस की श्रेणी में आता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर पर स्टोर Data और Information को कागज पर प्रिंट करने के लिए करते है। यह Black and White के साथ-साथ Colour Document को भी प्रिंट कर सकता है। किसी प्रिंटर की स्पीड कैरेक्टर प्रति सेकण्ड (Character Per Second – CPS) में या लाइन प्रति मिनट ( Line Per Minute – LPM) और पेजेज प्रति मिनट (Pages Per Minute – PPM) में मापी जाती है। कागज पर प्रिंट डॉक्यूमेंट को हार्ड कॉपी  कहते हैं, जबकि कंप्यूटर पर सेव डॉक्यूमेंट को सॉफ्ट कॉपी कहते हैं।

 

7. Web cam – वेव कैम

Web camera किसी पिक्चर या वीडियो को कंप्यूटर में इनपुट कराता है। इसलिए यह भी इनपुट डिवाइस की श्रेणी में आता है।

 

आपको यह भी जानना चाहिए

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

1 thought on “Computer body parts name | कंप्यूटर बॉडी पार्टस नेम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.