Skip to content

Flipkart order track kaise kare | ऑर्डर ट्रैक कैसे करें?

 

Flipkart order track kaise kare? ऑर्डर ट्रैक कैसे करें?

Hello friends, क्या आप जानना चाहते हैं कि ऑर्डर किए गए सामान को लाइव ट्रैक कैसे करते हैं? दोस्तों आप अपने ऑर्डर के लोकेशन को लाइव किसी भी समय देख सकते हैं। इस पोस्ट में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी Flipkart order track करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बताए गए स्टेप को फॉलो करना हैं।

Flipkart order track kaise kare? ऑर्डर ट्रैक कैसे करें?
Flipkart order track kaise kare? ऑर्डर ट्रैक कैसे करें?

Flipkart order track kaise kare? फ्लिपकार्ट में ऑर्डर कैसे ट्रैक करते हैं?

दोस्तों फ्लिपकार्ट ऑर्डर को दो तरह से ट्रैस कर सकते हैं। पहला Flipkart से और दूसरा Ekart से। यहॉ पर हम दोनों ही तरीके के बारे में जानकारी देंगे। आप किसी भी तरह से कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं Order को track करना।

Flipkart se order kaise track karte hai?

सबसे पहले आपको फ्लिकार्ट ओपेन करना है इसके बाद Left side में मेन्यू का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद My Order पर क्लिक कीजिए।

अब इस पेज में आपके द्वारा किए गए सभी ऑर्डर की लिस्ट दिखाइ देगी, आप जिस भी प्रोडक्ट को track करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कीजिए।

अब यहॉ पर इस ऑर्डर की जानकारी दिखाई देगी, इसके साथ थोड़ा सा नीचे Delivered का ऑप्शन मिलेगा जिस पर डिलीवर होने की डेट भी दिखाई पड़ेगी तो उस पर क्लिक कर दीजिए।

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगा। इस पेज पर आपके सामान की सारी लाइव लोकेशन दी रहेगी। जैसे किस समय पर आपका प्रोडक्ट कहाँ पर पहुँचा है। दोस्तों आप अपने ऑर्डर की सारी इन्फार्मेंशन live track कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ये भी देख सकते हैं कि आपका प्रोडक्ट किस रूट से होकर आ रहा है। आपको हर एक स्टेप की जानकारी यहाँ पर मिल जाएगी।

    👉 Gift Card क्या है? इससे शॉपिंग कैसे करते हैं?

    👉 Flipkart Plus Member कैसे बने? और इसके क्या फायदे होते हैं?

How to track my order from order ID? Order ID से प्रोडक्ट कैसे ट्रैक करें?

अपने सामान को Order ID number से track करने के लिए सबसे पहले आपको उस प्रोडक्ट की ऑर्डर ID पता करना होगा। तो flipkart order id kaise check kare, यह भी बिल्कुल आसान है आपको क्या करना है कि My order में जाकर उस Order पर क्लिक करना होगा, जिस ऑर्डर को आप ट्रैक करना चाहते हैं। क्लिक करने के बाद आपको अपना Order ID Number मिल जाएगा। इस पर Long press करके आप इसे कॉपी कर लीजिए।

इसके बाद अपने किसी वेब ब्राउज़र में ekartlogistics.com सर्च करें अब यहाँ पर आपको एक सर्च बॉक्स मिलेगा जिसमें Order ID पेस्ट करके सर्च पर क्लिक कर दीजिए। अब आपके सामान की लाइव जानकारी आपको यहाँ पर देखने को मिल जाएगी।

तो दोस्तों इस प्रकार से आप अपने सामान की लाइव ट्रैक कर सकते हैं उम्मीद करता हूँ यह जानकारी How to track my order? ऑर्डर ट्रैक कैसे करें? आपके लिए हेल्पफुल रही होगी।

यह भी जाने 

 👉 Flipkart में Mobile Exchange कैसे करें?

 👉Super Coin क्या है? इससे शॉपिंग कैसे करें?

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.