Skip to content

गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके – (Best 25 Google Search Tips in Hindi)

गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके – (Best 25 Google Search Tips in Hindi), google search operators

गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय सर्च इंजन है इसमें आप देश-दुनिया की सभी जानकारी कुछ ही सेकंड में ढूढ़ सकते हैं। गूगल पर अब किसी भी सवाल का जबाब ढूढ़ना बहुत ही आसान है और इसका इंटरफेश काफी Simple है जिसकी बजह से यह इतना पॉपुलर बना है। ऐसा नही है कि गूगल बस ही एक अकेला सर्च इंजन है इसके अलावा भी कई सारे सर्च इंजन इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

जैसे- Yahoo!, Bing, Baidu, AOL, DuckDuckGo, Ask.com, Yandex आदि कई सारे अन्य सर्च इंजन उपलब्ध है।

गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके
गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके

Table of Contents

गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके – (Best 25 Google Search Tips in Hindi)

अगर आप नॉर्मली गूगल पर कुछ सर्च करते है तो आपको गूगल उससे संबंधित हर प्रकार के रिजल्ट को एक साथ दिखाता है जिसकी वजह से सही परिणाम को खोज पाना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप गूगल के कुछ सर्च टिप्स को आजमा सकते हैं। जिससे की आप एकदम सटीक जानकारी प्राप्त कर सके।

यहाँ हम गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके शेयर कर रहा हूँ जिससे आपको काफी हेल्प होगी सर्च करने में।

1.केवल विशेष शब्दों के लिए ही जानकारी कैसे ढूँढ़े (Search for Exact Match):

यदि आप Google में किसी विशेष विषय पर सर्च करना चाहते हैं तो आप Quotation Mark (“ “) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- “Computer kya hai” सर्च करने से गूगल सिर्फ इसी से संबंधित रिजल्ट शो करेगा। जिससे जल्दी और सटीक रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

2. केवल एक विशेष Website के रिजल्ट सर्च करें (Search result of one site):

अगर आप किसी एक विशेष वेबसाइट के ही परिणाम खोजना चाहते हैं तो इसके लिए आप “site” कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके द्वारा सर्च करने पर गूगल आपको सीमित परिणाम दिखाता है. और जिस वेबसाइट का नाम आपने लिखा है. केवल उसी से संबंधित जानकारी सर्च करता है।

जैसे- site:tecnicalrpost.in computer kya hai इस प्रकार आप केवल अपनी मनपसंद वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी ढूँढ़ सकते हैं।

3. Related Website कैसे सर्च करें?

यदि आप किसी वेबसाइट की जैसी और भी कई वेबसाइट खोजना चाहते हैं तो इस कार्य में गूगल आपकी मदद कर सकता है इसके लिए आप ऐसे सर्च कर सकते है।

Related: technicalrpost.in जब आप यह लिखे गए वाक्य को सर्च करेंगे तो आपको इसी के जैसी और साईट दिखाई जाएगी।

4. किसी वेबसाइट का सोर्स कोड देखने के लिए क्या करें (View website Source Code):

यदि आप किसी वेबसाइट का सोर्स कोड देखना चाहते हैं तो आपको गूगल के सर्चबार में view-source:site name लिखकर सर्च कीजिए आपको उस साइट का पूरा सोर्स कोड शो हो जाएगा।

जैसे- view-source:https://technicalrpost.in

5. अनजान शब्द सर्च कैसे करें?

कई बार हमें कोई ऐसा वाक्य सर्च करना होता है जिसका बीच कोई शब्द मिसिंग होता है तो ऐसे में आप * चिन्ह लगाकर ये सर्च कर सकते हैं। इससे गूगल खुद ही उससे रिलेटेड परिणाम दिखा देगा। जैसेfamous * in India

6. किसी शब्द को छोड़कर सर्च कैसे करें (Exclude Words):

कभी-कभी हम किसी चीज के बारे में जानना चाहते है। तो गूगल हमे उससे संबंधित ज्यादा फेमस चीज के परिणाम दिखाता है. जैसे, आप खाने वाले सेब के बारे में जानना चाहते है मगर गूगल आपको एप्पल  कंपनी के बारे में जानकारी दिखाता है।

इस उलझन से बचने के लिए आप गूगल की exclude word कमांड का इस्तेमाल कर सकते है। इसके जरिए सर्च करने के लिए आप – चिन्ह लगाकर सर्च कर सकते है।

जैसे- about apple -iphone जब आप इस तरह सर्च करेंगे तो गूगल आपको खाने वाले सेब के परिणाम ही दिखाएगा। और एप्पल कंपनी को हटा देगा।

7. दो शब्दों को एक साथ कैसे सर्च करें (Combine Search):

आप एक साथ दो शब्दों को एक साथ सर्च कर सकते है। इससे Combine Search कहा जाता है। इसके लिए OR शब्द का इस्तेमाल करते है। जैसे- fruit or banana

8. विशेष शब्द सीमा के बीच ही सर्च करें(Number Range Search):

अगर आप किसी विशेष कीमत के बीच में प्रोडक्ट सर्च करना चाहते है। तो इसके लिए आप दो संख्याओं के बीच (..) चिन्ह लगा कर सर्च कीजिए। जैसे- laptop $50..$200 इस तरह सर्च करने पर आपको 50 से 200 डॉलर के बीच आने वाले लैपटॉप के परिणाम दिखाए जाऐंगे।

9. किसी विशेष फाइल टाइप को कैसे सर्च करें:

यदि आप किसी विशेष फाइल को ही सर्च करना चाहते है जैसे audio, video, apk, image आदि तो आप इस प्रकार सर्च करें filetype: file format[query] जैसे- filetype: video computer kya hai

10. PDF फाइल कैसे सर्च करें (Search PDF):

यदि आप किसी जानकारी से संबंधित जानकारी के लिए PDF Files Download करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप गूगल के filetype सर्च फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। Syntax Filetype: pdf resume format

11. दो जगहों के बीच दूरी जानने के लिए (Know Distance):

अगर आप किन्ही दो जगहों क् बीच की दूरी जानना चाहते हैं। तो आपको गूगल पर सर्च करना है distance between Sidhi to Bhopal इस तरह लिखने के बाद आप सर्च कीजिए। आपके सामने दोनों शहरों के बीच की दूरी शो करेगा । साथ में आपको जाने में लगने वाल समय और रास्ता भी दिखाया जाएगा।

12. किसी कंट्री का समय कैसे पता करें (Know Time):

अंतरराष्ट्रीय समय जानने में गूगल आपकी विश्व घडी बन सकता है और आपको किसी भी देश का समय बता सकता है। किसी देश का समय जानने के लिए [country] time लिखकर सर्च कीजिए। जैसेIndia time

13. Google से मौसम के बारे में कैसे जाने (Know Weather):

यदि आप किसी देश या शहर के वर्तमान मौसम के बारे में जानना चाहते हैं। तो गूगल पर whether टाइप करके सर्च करने पर गूगल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपको वर्तमान मौसम की जानकारी दे देगा। और किसी देश या शहर की लाइव मौसम की जानकारी लेने के लिए आप Temp तथा उस देश का नाम जैसे-Temp  India टाइप करके उस देश के वर्तमान मौसम का पता लगा सकते हैं।

14. कैलकुलेटर चालू करें गूगल पर (Use Calculator on Google):

यदि आप Google पर हिसाब-किताब करना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल एक कैलकुलेटर भी उपलब्ध कराता है। इसे एक्टिव करने के लिए गूगल पर calc लिखकर सर्च करिए। ऐसा करने पर आपके सामने गूगल कैलकुलेटर आ जाएगा. अब आप यहाँ से आसानी से कैलकुलेटर का कार्य कर सकते हैं.

15. गूगल पर Unit Converter कैसे चालू करें (Use Unit Converter on Google):

गूगल के द्वारा आप आसानी से Unit भी कन्वर्ट कर सकते है। इसके लिए गूगल फ्री युनिट कन्वर्टर उपलब्ध करवाता है। गूगल के युनिट कन्वर्टर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल सर्च बार में unit converter लिखकर सर्च कीजिए।

16. मुद्रा का दाम जानने के लिए क्या करे (Currency Converter):

आप गूगल के द्वारा एक देश की मुद्रा का मुल्य दूसरे देश की मुद्रा में जान सकते है. इसके लिए बस गूगल के सर्च बार पर Currency 1 to Currency 2 लिखकर सर्च करें. ऐसा करते ही गूगल का Currency Converter Tool खुल जाएगा.

जैसे; rupee to dollar यहाँ पर आप किन्ही भी दो देशों की मुद्रा की तुलना कर सकते है।

17. नम्‍बर को टैक्‍स्‍ट में कैसे बदले?

अगर आप किसी बडी संख्‍या को टेक्स्ट में कन्‍वर्ट करना चाहते है। तो बस गूगल सर्च बाक्‍स में उसे टाइप कीजिये कुछ इस तरह 22222 in english और फिर गूगल उसे टेक्स्ट में  कन्‍वर्ट कर देगा। 

18. अपने आस पास काम की जगह सर्च करें:

यदि आप किसी अनजान शहर में हैं। और आपको शहर के आस-पास का क्षेत्र जानना है तो आप गूगल के Near me फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। इसकी हेल्प से आप आसानी से आस-पास के होटल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, ATM, शॉप आदि जैसी जगहो की जानकारी पा सकते हैं। जैसे- ATM Near me

19. अपना IP Address कैसे पता करें?

किसी कंप्यूटर, लैपटॉप, या मोबाइल का एक वशेष नाम होता है जिसे IP Address कहते हैं। अगर आपको आई पी एड्रेस पता करना चाहते है तो गूगल पर what is my ip लिखकर सर्च करें आपका IP Address सामने आ जाएगा।

20. किसी शब्द को Define करें:

यदि आप किसी शब्द की परिभाषा ज्ञात करना चाहते हैं, तो गूगल पर उस शब्द के साथ define का उपयोग करने पर आप उस शब्द की परीभाषा जान सकते हैं। जैसे:- define:computer

21. गूगल को टेढ़ा कैसे करें?

गूगल पर सर्च करें Askew और चमत्कार देखें आपका गूगल स्क्रीन तिरछा हो जाएगा। यह गूगल इंजीनियर्स की लिखी एक फन यूटिलिटी है।

22. ट्रांशलेट करे (Translate any word):

यदि आप किसी वाक्य को दूसरी भाषा में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो आपको गूगल पर इस प्रकार सर्च करना होगा translate [वाक्य] to [भाषा] जैसे- translate “what is your name” to “hindi”

23. # हैशटैग सर्च करें:

गूगल भी आपको हैशटैग शब्द सर्च करने की सुविधा प्रदान करता है. यदि आप हैशटैग के साथ सर्च करना चाहते है तो इसके लिए सर्च शब्द से पहले # लगाकर सर्च करें.

जैसे#TechnicalRpost

24. बिना सिक्के के टॉस कैसे करें?

अगर आपके पास सिक्का नहीं है तो आप गूगल की मदद टॉस कर सकते हैं। बस गूगल सर्चबॉक्स में लिखें flip a coin या heads or tails.

25. किसी जगह का टेम्प्रेचर कैसे जाने?

अगर आपको किसी जगह का टेम्प्रचर (तापमान) पता करना है तो गूगल पर Temp:location सर्च करें। उदा. Temp:Sidhi

तो दोस्तो इस प्रकार से आप गूगल पर आसानी से किसी भी जानकारी को खोज सकते हैं। उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी. अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा TechnicalRpost.in को Follow करके सभी नई पोस्ट की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

 हमारे ब्लाग को विजिट करने लिए आपका बहुत-बहुत धन्यबाद!

Read also………..👇

👉 ऑनलाइन फोटो का बैकग्राउंड बदले सिर्फ 10 सेकंड में

👉 Flight मोड में इंटरनेट कैसे चलाएं?

👉 Paytm KYC करें Video call से || घर से Paytm का KYC Verify कैसे करें? 

FAQ

Google search operators kya hai?

अगर आप नॉर्मली गूगल पर कुछ सर्च करते है तो आपको गूगल उससे संबंधित सभी प्रकार के रिजल्ट को एक साथ दिखाता है जिसकी वजह से सही जानकारी को खोज पाना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप Google search operators की मदद से आप एकदम सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे कि केवल एक विशेष Website के रिजल्ट ही सर्च करना चाहते हैं तो आप इस सर्च ऑपरेटर को यूज कर सकते हैं।
site:tecnicalrpost.in computer kya hai

दो जगहों के बीच की दूरी कैसे पता करें?

अगर आप किन्ही दो जगहों क् बीच की दूरी जानना चाहते हैं। तो आपको गूगल पर सर्च करना है distance between Sidhi to Bhopal इस तरह लिखने के बाद आप सर्च कीजिए। आपके सामने दोनों शहरों के बीच की दूरी शो करेगा । साथ में आपको जाने में लगने वाल समय और रास्ता भी दिखाया जाएगा।

Rohit Soni

Rohit Soni

हेलो दोस्तों, मेरा नाम रोहित सोनी है। मै TechnicalRpost.in का Author and Founder हूँ। मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ। यहाँ पर हम ज्यादातर Technology, Computer, Mobile, Internet, Banking, Flipkart, Tips and Tricks आदि से संबंधित Articles शेयर करते हैं। आपको हमारा लेख पसंद आता है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।View Author posts

1 thought on “गूगल पर सर्च करने के 25 स्मार्ट तरीके – (Best 25 Google Search Tips in Hindi)”

  1. गूगल पर हर मिनट मे 38 लाख searches होते है। हम हर चीज के लिए गूगल पर search करते है। पर हमे यह पता ही नहीं है की google मे search करने के ऐसे कई तरीके है। यकीन मानिए आपको ये सभी Google Search Tricks जानकार कोई भी चीज गूगल मे सर्च करने मे मजा आएगा और आपके लिए आसान हो जाएगा। जिससे हम गूगल से बहुत ज्यादा फायदे ले सकते है। पूरी की पूरी बुक एक बार मे download कर सकते है। अलग अलग pages पर जाने की जगह जो चाहिए। वो एक ही बार मे पा सकते है। Read More – Google Search Tricks || Google Search Hindi {20}

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.